शंकर नगर नवागढ़ में स-स्वर मानस गान सम्मेलन का हो रहे हैं आयोजन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, February 9, 2021

 


शंकर नगर नवागढ़ में चल रही है स-स्वर मानस गान सम्मेलन

नवागढ़ से दुजेय साहू की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



नवागढ़। नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 12 शंकर नगर में 6 फरवरी से 11फरवरी तक मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया है पांच दिनों तक चलने वाले मानस गान सम्मेलन में प्रतिदिन अनेक मण्डली आ कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र की पावन कथा रामचरित मानस का गान करती है सुबह 08 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में अंचल के दूर- दूर से मानस परिवार का आगमन हो रहा है वाद्ययंत्रों की मनमोहक थाप पर नगरवासी झूमने लग जाते है बलौदाबाजार, बिलासपुर, महासमुंद आदि जिलों की मंडली अपने सुमधुर आवाजों से सबके मन को मोह लेती है अम्बे मानस परिवार महामाया धाम बुचिपुर की बहन खिलेश्वरी वर्मा द्वारा लोकसंगीत की प्रस्तुति हुई इसी कड़ी में जस जगराता ग्रुप चकरभाठा(बिलासपुर) से पहुँची सुकृता ध्रुव का कार्यक्रम रात्रि 09बजे से 11बजे तक रही जहां लोगों की भीड़ से एक ओर पूरा पंडाल भरा हुआ था वही दूसरी ओर व्याख्याकार दिलीप जायसवाल द्वारा रामचंद्र की कथा ने सभी भक्तों को सराबोर कर दिया।

नवधा रामायण समारोह का यह सत्रहवाँ वर्ष है जिसके प्रेरणास्रोत हमारे नवागढ़ क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त स्व.कोदुराम साहू(व्याख्याता) व स्व.रामरतन ठाकुर(चैनमेन) द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष नवधा रामायण समिति शंकर नगर कराती आ रही है माँ शारदा मानस मण्डली के सदस्यों द्वारा इस वर्ष मानस गान सम्मेलन आयोजन के प्रस्ताव को सभी ने सहमति प्रदान की जिससे यह आयोजन सफलता की ओर अग्रसर है  नवधा रामायण समिति के अध्यक्ष सुखनंदन निषाद , उपाध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, संचालक सुखनंदन वर्मा(शिक्षक), महेश कुमार साहू(शिक्षक), कोषाध्यक्ष संजय शर्मा(भगवताचार्य) व निषाद टेंट हाउस के मालिक रमेश निषाद (पार्षद वार्ड 14) सिन्हा साउंड सर्विस मुंशीराम सिन्हा, नंदराम सिन्हा, विष्णु जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, रामकुमार साहू(शिक्षक), भोजनालय व्यवस्था में विजयगिरी गोस्वामी(कल्लू) व रज्जू निषाद सभी आगंतुक मण्डली की सेवा में लगे हुए हैं।


No comments:

Post a Comment