दीप सिंधु गिरफ्तार, लाल किले पर झंडा फहराने के बाद से था फरार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, February 9, 2021

 

दीप सिंधु गिरफ्तार, लाल किले पर झंडा फहराने के बाद पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम -

देव गुर्जर की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर तिरंगे से दूसरा झंडा फहराने वाले दीप संधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दीप सिंधु पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां से गिरफ्तार हुआ है।

26 जनवरी को दीप सिंधु ने लाल किले पर साहिब का झंडा फहराया था। उसके बाद से ही वह फरार हो गया था। जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस ने काफी टीमें गठित की थी। हालांकि 15 दिनों बाद पुलिस को सफलता हासिल हो गई है। पुलिस ने दीप सिंधु को गिरफ्तार कर लिया है।

दीप सिंधु एक पंजाबी एक्टर है

जो मूल रुप से पंजाब का रहने वाला है। दीप सिंधु की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुई थी। जांच में पता चला था कि यह वीडियो उसकी एक महिला दोस्त ने अपलोड की थी। जो भारत में नहीं रहती है। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए दीप सिंधु को गिरफ्तार किया है। लाल किले पर तिरंगे से दूसरा झंडाा फहराने वाली वीडियो और फोटो को देखकर पूरे विश्व में यह  चर्चा का विषय बना है।

No comments:

Post a Comment