पुलिस निरीक्षक मोहम्मद कलीम खान हुए सम्मानित - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 8, 2021

 

पुलिस निरीक्षक मोहम्मद कलीम खान हुए सम्मानित

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



बिलासपुर तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मोहम्मद कलीम खान को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे एवं सचिव श्री प्रतीक खरे उपस्थित रहे। 

गौरतलब है कि कलीम खान को वर्ष 2019-20 में विराट सराफ अपहरण कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, 50 से अधिक गुमशुदा बालक बालिकाओं की सकुशल बरामदी करने एवं कई बालको को नशे की लत छुड़ा कर मुख्य धारा से जोड़ने एवं लाकडाउन के दौरान हॉस्टल के छात्र छात्रों के लिए खाद्य सामग्री वितरण करने के साथ ही एक बच्ची की शिक्षा का ख़र्च उठाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर यह सम्मान प्रदान किया गया है।

No comments:

Post a Comment