'आज का सेहत'
अगर आप ब्रेकफास्ट में खाते हैं ब्रेड, तो जानें कितना है नुकसान
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार'
'हमसफर मित्र न्यूज'
ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में अक्सर ब्रेड खाना पसंद करते है। कभी ब्रे़ड की सैंडविच तो कभी चाय के साथ ब्रेड को अपनी डाइट में शामिल करते है, लेकिन ब्रेड से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है इस बात से लोग अंजान है। खासकर सफेद ब्रेड आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत ब्रेकफास्ट में ब्रेड के साथ करते है जो धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव डालता है।
आइए जानते हैं आज 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में ब्रेड का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए...
ब्रेड में नमक की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा इसका सेवन करते है, तो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। उच्च रक्तचाप वाले को ज्यादा प्रभाव पड़ सकते हैं। हालांकि ब्रेड का एक टुकड़े के सेवन से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन नियमित इसके सेवन से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
ब्रेड में कार्ब, नमक और रिफाइंड शुगर होते हैं, जो सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। डायबिटीज रोगी को अधिक नुकसान पहुंच सकते हैं। अगर आप इसका रोज सेवन करते है, तो आपका वजन भी बढ़ सकता है।
ब्रेड में पौष्टिक तत्व नहीं पाएं जाते है। तो ये आपके स्वास्थ्य को कोई लाभ नहीं पहुंचाता है। ब्रेड में ग्लूटेन पदार्थ होता हैं जो गेंहूं में ज्यादा पाया जाता है, जिससे गेंहूं चिपचिपाहट बना रहता है। जिसकी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है।
अत्यधिक ब्रेड के सेवन से आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। अगर आप रोज नाश्ते में ब्रेड खाते है तो आपको कब्ज की परेशानी हो सकती है। और पेट भी खराब हो सकता है, जिससे पेट में भारीपन और गैस की शिकायत अधिक बन सकता है।
बाजार में मिल रही ज्यादातर सफेद ब्रेड में फ्रुक्टोस कॉर्न शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। सफेद ब्रेड को बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अनाज में नुकसानदेह फाइटिक एसिड भी होता है जो शरीर में कैल्शियम, आयरन और जिंक को सोखने की प्रक्रिया को रोकता है, जिससे शारीरिक कमजोरी आ सकती हैं।
No comments:
Post a Comment