कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर किया दौरा
मस्तूरी से 'पं. गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
बिलासपुर : कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर संगठित करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेद्र राय जी प्रत्येक बूथ पर जाकर और कमेटियों का सृजन करके जमीनी स्तर पर काम करके कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहें हैं ।
5/02/2021 शुक्रवार को देवरी खुर्द बुटापारा मनकादाई मंदिर स्थल में कार्यक्रम के प्रारंभ में माता जी की पुजा अर्चना करके कार्यकर्ताओं ने मस्तुरी ब्लॉक के विशेष अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष नागेद्र राय को फूलों की माला और साल भेंट करके सम्मानित किया। कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि बूथ के पदाधिकारी सक्रियता से काम करते हुए पार्टी को मजबूत करते हुए बूथ के लोगों की संगठित करने में जुट जाएं।
इस दौरान कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष नागेद्र राय ने कहा कि वह सदा संगठन के हित में कार्यकत्र्ताओं के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़े हैं। अपने संबोधन मे पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं से अपील की है कि जिसे जो जिम्मेदारी दी जाए उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं। ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा।
संगठन को मजबूत करने के लिए अपने बहुत सा विचार रखे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा संगठन में हो रही कमियों को दूर करने का काम अध्यक्ष जी कर रहें हैं। उन्होंने ने कहा कि किसानों के बारे मे छत्तीसगढ़ सरकार सोचती है भूपेश बघेल सरकार ने किसानों की सोची है नही तो पन्द्रह साल भाजपा केरश रमन सरकार ने किसानों की हाल चाल नहीं लिया।प्रत्येक ब्लाक स्तर पर आत्मा किसान संगठन की बात हो अथवा किसानों की आमदनी को दुगना करने का प्रयास हो यह कांग्रेस सरकार ने किया. विरोधी विपक्षी और समाज में अराजकता फैलाने वाले लोग जनता को गलत संदेश दे रहे हैं।इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सही सही जानकारी और योजनाओं का सही लाभ हितग्राहियों प्राप्त हो इसकी व्यवस्था करनी है।उन्होंने कहा कि ईमानदारी पूर्वक संगठन का काम करना महत्वपूर्ण है केवल नेता के नाम पर नेतागिरी करना उचित नहीं है।संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता कि व्यापक महत्व है चाहे वह बूथ स्तर का करता हो या कोई नेता इसलिए कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि है।मेरे लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है।उन्होंने ने कहा कि सभी को जानना होगा कि जो किसान, युवा, गरीब, मजदूर, सभी वर्गों के बारे मे सोचती है वो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।उनके उत्थान के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार लगातार कार्य कर रही है।केंद्र सरकार और भाजपा के लोग किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहें हैं.
कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल ही नही बल्कि आजादी की महानायकों की विचारधारा का संगम है।ओर कहा कि संगठन की रीढ उसके जमीनी स्तर का कार्यकर्ता होता है।
समारोह में सम्मान पाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता गदगद हो हुये।
कार्यक्रम में मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेद्र राय, ब्रम्हदेव जिला उपाध्यक्ष, अनिता लौहातरे, बिंदु जायसी, डी.के.कश्यप,संतोष अग्रवाल,पूर्व सरपंच नेताम,परदेशी लाल, लालजी,नेहरू लाल, श्याम लाल नेताम, महावीर निषाद, पंचु नेताम,विनोद यादव, रामकुमार कश्यप, बाबा महेश्वरी, युशुफ खान,वहीदा खान,पूणिमा शर्मा, ममता साहू, व बहुत सी बहने कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment