मस्तूरी ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन सोन सोनसरी में सम्पन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, February 9, 2021

 

मस्तूरी ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन सोन सोनसरी मे संपन्न 

मस्तूरी से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




मस्तूरी। सोनसरी कार्यकर्ता सम्मेलन मे अतिथियों का स्वागत परांपरागत छत्तीसगढ़ी बाजागाजा ,और आतीशबाजी के साथ बडे उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय गीत आरपा पैरी की धार गीत के साथ, स्व. राजीव गांधी जी की छाया चित्र मे माल्यार्पण करके किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष दुबे ,टाकेश्वर पाटले, मुकेश बंजारे, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा सरपंच ,उपसरपंच महिला समूह द्वारा काफी तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ता की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ जिसमे कार्यकर्ताओ द्वारा काफी उत्साह के साथ बैठक में शामिल हुए।

ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पहली बार जोर-शोर एवं उत्साह के सांथ देखा जा रहा हैं जिसमे कार्यकर्ता, बखूबी से अपनी जिम्मेदारी के सांथ शामिल हो रहे। कार्यकर्ताओ का भारी उत्साह के सांथ बैठक में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने मे लगातार लगे है। 

 संतोष दुबे ने कहा अब कोई भी गांव काम से अछूता नहीं रहेगा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने हर संभव विकास करने की बात जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय में काम करने की बात कहा मस्तूरी ब्लाक के अध्यक्ष नागेंद्र राय से मांगों को पूरा करने का को आश्वस्त किया राय ने ग्राम वासियों को सम्मेलन के समक्ष बहुत जल्द काम होने का आश्वासन दिया , सांथ ही अध्यक्ष, के प्रति सभी ने आभार व्यक्त किया ।

 कांग्रेस की काफी तादाद में वरिष्ठपदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि, सरपंच ,उपसरपंच एवं महिलाएं की उपस्थिति सोनसरी के बूथ स्तर सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल हुए।

पार्टी की नीव हैं कार्यकर्ता,सबको एकजुट हो कर,कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक हैं पहुचाना-नागेंद्र रॉय

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नागेन्द्र राय ने अपने उद्बोधन में कहा,प्रदेश की माननीय भूपेश सरकार किसानों और हित चाहने वालो की सरकार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आने के बाद हमारे सीएम साहब ने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजना आरंभ किए जिससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं, पिछली सरकार ने जो गौ-माता के नाम राजनीति एवं कमीशन खोरी कर धनाढ्य को और धनाढ्य बनाया और गरीबो किसानों का खूब शोषण किया लेकिन अब वर्तमान सरकार किसानों और असहाय के हित चाहने वालों की सरकार हैं अत: हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को आमजन पहुचाना हैं,और जरूरत मंद को सरकार की योजना का लाभ पहुचाना हैं।

सरकार की योजनाओ को आमजन तक पहुचाना हमारी पहली प्राथमिकता-संतोष दुबे

मस्तूरी छेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष दुबे ने कहा कि वर्तमान में न तो चुनाव हैं,जिसके बावजूद चुनाव जैसा माहौल लग रहा हैं, नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष नागेन्द्र रॉय जी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने गाँव-जाकर संपर्क कर रहे बैठक ले रहे,जिससे जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओ में काफी खुसी का माहौल हैं, और सभी एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूती बनाने संकल्प ले रहे हैं। जो बहुत सराहनीय हैं, श्री दुबे ने कहा कि नागेन्द्र रॉय जी के मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का काफी विकास हुआ हैं जो तारीफे काबिल हैं।

कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष नागेद्र राय,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, संतोष दुबे, टाकेश्वर पाटले, मुकेश बंजारे, उल्लास राय, मोहरसाय पूर्व सरपंच,पूतन दुबे, सुक्रिता बादल खुटे, बादल खुटे, बिन्दु जायसी, सुरेश दुबे, उमेन्द्र कुर्रे, मनसाराम मीरी पूर्व सरपंच सोनसरी, पी डी महंत, लक्ष्मी मिरी,बजरंग चंद्राकर, राजनारायण तिवारी,मोहन खाडेल, बालचंद्र पैकरा, सीताराम चौहान, अरूण वर्मा, एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment