खाना खाने के बाद ये चीजों का न करें सेवन, वरना ये हो सकता है नुकसान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 8, 2021

 'आप का सेहत' 

खाना खाने के बाद ये चीजों का न करें सेवन, वरना ये हो सकता है नुकसान 

प्रस्तुति - मनितोष सरकार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


   



   हम सेहतमंद रहने के लिए हर तरह के प्रयास करते है लेकिन कुछ गलतियां हमारी इन मेहनत पर पानी फैर देती है। कई लोग खाने के बाद चाय कॉफी पीते हैं जो बहुत ही नुकसानदायक है। आज हम आपको 'हमसफर मित्र न्यूज' में 'आप का सेहत' के इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है जिनका सेवन आपको खाने के बाद नहीं करना चाहिए...आइए जानते हैं... 


 * खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप चाय या कॉफी पीना पसंद करते है तो ये आदत को तुरंत सुधार लीजिए क्योंकि ये आपके सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। डाइजेशन यानी पाचन की प्रक्रिया में रुकावट आती है। खाना खाने के 1 घंटा पहले और 1 घंटे बाद तक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए


* अगर आप खाना खाने के बाद किसी फल का सेवन करते है तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। ऐसे में आपको फलों का भरपूर पोषण नहीं मिल पाएगा। क्योंकि आपका पेट पहले से ही भरा हुआ है। ऐसे में फल खाने लगेंगे तो इन फलों को पचाने में पेट को दिक्कत होगी


* अधिकतर लोग ठंडा पानी पीना ही पसंद करते है चाहे मौसम कोई भी हो लेकिन हम आपको बता दे कि खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से आपकी डाइजेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और खाने को पचाना मुश्किल हो जाता है। पाचक रस पानी से मिश्रण होकर पतला हो जाएगा जो पाचन क्रिया में असुविधाएं आती हैं। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पीएं।


* सिगरेट पीना तो वैसे भी स्वास्थ्य के लिए बहुत बुरा होता है। और खाना खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करना और भी ज्यादा खतरनाक है। अगर आप ऐल्कॉहॉल का सेवन खाने के तुरंत बाद करते है, तो यह आपकी डाइजेशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसलिए इसका सेवन बिलकुल भी न करें।

No comments:

Post a Comment