धान खरीदी के बाद पाई-पाई का हिसाब लगाने जुटे बैंक अफसर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, February 2, 2021

 

धान खरीदी के बाद पाई-पाई का हिसाब लगाने में जुटे बैंक अफसर

इनमें से एक लाख एक हजार 635 किसानों ने विभिन्न समितियों के माध्यम से अपना धान बेचा है।



पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




बिलासपुर: 1 फरवरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरा हो गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा तय खरीदी केंद्रों में बैंक ने ताला लगा दिया है। धान खरीदी के बाद अब जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और मार्कफेड के अधिकारी अब हिसाब लगा रहे हैं। इसके बाद राज्य शासन के पोर्टल में जानकारी दी जाएगी।

किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए राज्य शासन ने एक दिसंबर से 31 जनवरी की तिथि तय की थी। धान बेचने के लिए जिले के एक लाख छह हजार 441 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से एक लाख एक हजार 635 किसानों ने विभिन्न समितियों के माध्यम से अपना धान बेचा है। बैंक व मार्कफेड ने 45 लाख पांच हजार 400 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

बीते वर्ष 43 लाख चार हजार 915 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। बैंक व मार्कफेड के पास वर्तमान में कच्चा हिसाब है। बीते दो दिनों से समितिवार खरीदी का हिसाब लगाने में समिति प्रबंधक से लेकर कर्मचारी मशक्कत कर रहे हैं। समितियों से खरीदी का अंतिम आंकड़ा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व मार्कफेड को भेजा जाएगा। अंतिम आंकड़े के आधार पर बैंक के अधिकारी इसका मिलान करेंगे। इसके बाद राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल पर जिले की धान खरीदी का आंकड़ा अपलोड कर देंगे।

दो दिन बाद बंद होगा पोर्टल

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान प्रतिदिन का अपडेट लेने के लिए राज्य शासन ने पोर्टल बनाया था। पोर्टल में प्रतिदिन प्रदेशभर के खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को खरीदी की जानकारी देनी पड़ती थी। अब जबकि खरीदी का कार्य बंद हो गया। पोर्टल को दो दिन खोलकर रखा गया है। यह पोर्टल अब विभागीय अधिकारियों के लिए खोलकर रखा गया है। दो दिन पोर्टल बंद हो जाएगा। जाहिर है तय समय से पहले मार्कफेड को धान खरीदी के अलावा बारदाना और किसानों को किए गए भुगतान की पूरी जानकारी पोर्टल में अपलोड करनी होगी।

No comments:

Post a Comment