कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन राधा कृष्ण मंदिर वेदपरसदा में हुआ सम्पन्न :
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
मस्तूरी। ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन07/02/2021 रविवार वेदपरसदा मे सम्पन्न हुआ जिसमें मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेद्र राय, दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तुरी, टाकेश्वर पाटले,व मुकेश बंजारे, क्षेत्रीय कार्यकर्ता बतौर मुख्य अतिथि व विशिष पहुँचे ।
सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारीगण व सदस्यों द्वारा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर चर्चाएं व विचार विमर्श किया गया । संगठन के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवम उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में हुए विकास, उनके क्षेत्रो में वर्तमान समय मे व्याप्त समस्यायों सहित विभिन्न मुद्दों को वरिष्ठ पदाधिकारियो के समक्ष रखा गया जिनका अतिथियों एवम वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा निराकरण करने की बात रखी साथ ही किसी भी विषय वस्तु पर कार्ययोजना बनाकर अपने वरिष्ठ पदाधिकारियो के मार्गदर्शन में कार्य करने को कहा गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरिष्ट कांग्रेसी नेता ब्लॉक अध्यक्ष नागेद्र राय जी,दिलीप लहरिया पूर्व विधायक, टाकेश्वर पाटले, मुकेश बंजारे, पुतन दुबे, जोहन साहू,कन्हैया पटेल, उदय भार्गव, राजू तिवारी,बिंदु जायशी, चंद्रशेखर, रमा शुक्ला,चमेली साहू, परमिला मानिकपुरी,प्रीति देवांगन,सालिकराम सभी कांग्रेसि कार्यकताओं शामिल रहे।



No comments:
Post a Comment