मस्तूरी पत्रकारों के साथ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने ली बैठक - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, October 15, 2020

 


मस्तूरी के पत्रकारों के साथ आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने लिया बैठक।

मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



मस्तुरी, 15 अक्टूबर गुरुवार। पत्रकारों के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार व फर्जी तरीके से प्रताड़ित करना वह झूठे केस में फंसाने जैसी वारदातों को देखते हुए मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकारों के साथ आज बिलासपुर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने सामान्य बैठक लिया जिसमें शासन-प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों के द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों को प्रताड़ित करने व झूठे मामलों में फंसाने  सहित अभद्र व्यवहार जैसे समस्याओं को लेकर आज बिलासपुर में विशेष बैठक किया गया जिसको छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अवगत कराने के साथ-साथ राजधानी के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की रणनीति बनाई गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासन प्रशासन के कुछ कर्मचारी अधिकारी कमल शुक्ला के समर्थन में रायपुर मैं हुए 2 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर के धरना प्रदर्शन से मस्तूरी क्षेत्र के जितने भी पत्रकार लौटे हैं। उन लोगों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। किसी के साथ अभद्र व्यवहार तो किसी को देख लेने की बात कहते हुए तो किसी को झूठे मामले में फंसाने की पुरजोर कोशिश किया जा रहा है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि क्षेत्र के कुछ जवाबदार अधिकारी अपने पक्ष में झूठे खबर लगवाने के नाम से पत्रकारों पर दबाव बना रहे हैं। और खबर नहीं लगाने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

इन्हीं सब समस्याओं को लेकर आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकारों के साथ आवश्यक बैठक लेकर रणनीति तैयार किया गया है।

No comments:

Post a Comment