जगदलपुर से 3 छात्रों का चयन आईआईटी और एनआईटी में - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, October 20, 2020

 

प्रयास - जगदलपुर से 03 छात्रों का चयन आईआईटी व एनआईटी में


हरीश सन्नाट की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

    




 जगदलपुर। अखिल भारतीय स्तर की इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली परीक्षा जेईई (मेंस )में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर से 10 छात्र /छात्रा क्वालीफाई कर जेईई (एडवांस )की परीक्षा दिए ! नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ली गई इस परीक्षा का परिणाम जारी होने के पश्चात ज्वाइंट सीट एलॉटमेंट अथॉरिटी 2020 (जोसा) द्वारा कराए जा रहे काउंसलिंग में प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर के अनुसूचित जनजाति वर्ग  की  एक छात्रा कुमारी चंचल रावटे का चयन आईआईटी रोपर (पंजाब ),एक छात्र डिकेश कुमार का चयन आईआईटी (बीएचयू )वाराणसी बनारस ,व एक छात्र उमेश कुमार का चयन एनआईटी रायपुर के लिए हुआ है! यह अत्यंत गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बच्चे अपनी प्रतिभा, लगन व मेहनत से देश के प्रतिष्ठित उच्चतम इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाया है ! उल्लेखनीय है कि कुमारी चंचल रावते के पिता भिलाई स्टील प्लांट में निम्न श्रेणी कर्मचारी हैं तथा डीकेश के पिता ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव हैं एवं उमेश कुमार के पिता कृषक हैं अत्यंत गरीब व अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों की इस उपलब्धि पर तथा प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर के तीनों छात्रों के आईआईटी/ एनआईटी में चयनित होने पर जिला कलेक्टर रजत बंसल, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला संस्था के प्राचार्य गजेंद्र श्रीवास्तव, अधीक्षक व शिक्षकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है !

 गजेंद्र श्रीवास्तव ,प्राचार्य ,प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर


No comments:

Post a Comment