पिता ने दोस्त के साथ करते थे नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, प्रेगनेंट के बाद सामने आया मामला - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, August 27, 2020

 

पिता ने दोस्त के साथ करते थे नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, प्रेगनेंट के बाद सामने आया मामला 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

मुंबई:  महाराष्ट्र में कलयुगी एक पिता का घिनौना चेहरा सामने आया है। ये पिता अपने दोस्तों के साथ मिल कर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ पिछले तीन साल से बलात्कार करता आ रहा है। इस 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में बुधवार को लड़की के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 


अस्पताल के कर्मचारी ने दी सूचना


   अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रत्नागिरी जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि घटना तब सामने आई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बच्चे के जन्म और नाबालिग लड़की की उम्र के बारे में सूचित किया था। 


   वर्ष 2018 से पिता कर रहा था रेप


   अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और उनका दोस्त 2018 से उसके साथ बलात्कार करते रहे थे। उसकी शिकायत के आधार पर, पंतनगर पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। (इनपुट भाषा)

No comments:

Post a Comment