मल्हार के लीलागर नदी में अचानक आई बाढ़, प्रशासन में हड़कंप - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, August 29, 2020

 

मल्हार के लीलागर नदी में अचानक आई बाढ़, प्रशासन में हड़कंप 

मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

मल्हार। नगर पंचायत मल्हार मे लीलागर नदी पर स्टॉप डैम बना हुआ है जहां लगातार बारिश होने से शुक्रवार दिनांक 28/08/2020 कोअचानक आई बाढ़ के कारण और डैम की शटर ना खुले होने के कारण पानी का भराव हो जाने से पानी नदी के तटीय इलाकों में जा भरा।

लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गया खेत लबालब हो गए वहीं नदी किनारे बसे कुछ ग्रामीणों के घरों मे भी पानी भर गया।लीलागर नदी मे बाढ मे फंसे लोगों को DSP निमिषा पान्डेय  के मार्ग दर्शन मे नगर सेना के अधिकारी बसंत लाल शुक्ला और उसके पूरे टीम द्वारा घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर सुरक्षित निकाला गया बताया गया स्टॉपडैम से पीछे की तरफ बाढ़ का पानी जाने लगा जिससे खेत और घर में पानी पहुंच गया। सूचना  मिलते ही नगर के वरिष्ठ अमित पान्डेय जी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर पीड़ितों की मदद कर घर तक सुरक्षित व्वस्था कराया गया।मौके पर मल्हार चौकी के प्रभारी दिनेश तिवारी जी अपने टीम के साथ उपस्थित रहे।

भारी बारिश से बाढ मे फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशनटीम,पुलिस चौकी मल्हार और नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल कुमार कैर्वत की मदद से बचाया गया।  घंटों यहां बचाव का कार्य चला प्रशासन की टीम हरकत में आई रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बाढ के पानी में  वोट उतारी गई।  व्यक्तियों को वोट पर बैठाया गया और सुरक्षित नदी के बाढ से किनारे  लाया गया। सफलतापूर्वक यह रेस्क्यू अभियान पूरा किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त,नगर वरिष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित पान्डेय, नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत के पार्षद सुजित राजभानू, मोहन कैवर्त, रामफल बबलू भारद्वाज, गणेशदत्त राजू तिवारी अनिल पान्डेय उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment