देश में एक और विमान दुर्घटना होते-होते बची - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, August 8, 2020

 

देश में एक और विमान दुर्घटना होते-होते बची 

'हमसफर मित्र'। शनिवार 8 अगस्त। 

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। रांची से मुंबई जाने वाली एयर एशिया की विमान के टेक ऑफ के दौरान बर्ड हीटिंग के कारण पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टेकऑफ रोकनी पड़ी। खबरों के अनुसार फ्लाइट में 176 यात्री सफर कर रहे थे।


   रांची से मुंबई के लिए शनिवार को एयर एशिया के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी के उससे टकरा जाने पर उड़ान रोक दी गई। अन्यथा बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी। 


   शुक्रवार को केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के रनवे से फिसल कर 35 फुट गहरी खाई में गिर जाने और उसके दो टुकड़े हो जाने के बाद आज फिर रांची में एक विमान दुर्घटना होते-होते बची। केरल में हुए दुर्घटना में दुबई से आई उड़ान में 191 लोग सवार थे। जिसमें से 2 पायलट सहित 17 लोग मारे गए थे। 


   रांची की घटना के बारे में एयर एशिया के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के विमान वीटी-एचकेजी का परिचालन रांची से मुंबई के लिए उड़ान संख्या आई 5-632 के तौर पर किया जा रहा था। 8 अगस्त 2020 को उड़ान भरने के निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट के समय एक पक्षी इससे टकरा गया। उन्होंने बताया कि पायलट ने उड़ान भरने की प्रक्रिया रोक दी और मौजूदा समय में विमान का निरीक्षण किया गया है।


   प्रवक्ता ने बताया कि विमान को परिचालित करने की अनुमति मिलते ही इसके अपने गंतव्य के लिये उड़ान भरने का कार्यक्रम था। प्रवक्ता ने कहा कि एयर एशिया इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और उड़ान में देरी से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है।

No comments:

Post a Comment