मल्हार में वार्ड नं. 5 कंटेन्मेन्टन जोन घोषित - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 9, 2020

 

नगर के मल्हार के वार्ड क्रमांक 5  कंटेनमेंट जोन में लापरवाही, पड़ सकती है सबको भारी

मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र'। 

मल्हार न.पं.में विगत दिनों कोरोना संक्रमण के एक पॉजिटिव मरीज सामने आ चुकि है, इसके कारण आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर संक्रमित इलाके को कंटेनमेंट एरिया बनाकर प्रशासनिक टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद लगातार इस दायरे के लोगों द्वारा निकटवर्ती इलाकों में आवाजाही की जा रही है। इसके कारण अब क्षेत्र के हर नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है।

एक ओर कंटेनमेंट इलाके को निगरानी में लिया गया है, तो वहीं कुछ लोग लापरवाही व मनमानी कर सिस्टम को चुनौती देकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसमे थोडी चूक क्षेत्रवासियों के लिए काफी बड़ी नुकसानदायक स्थिति उत्पन्ना कर सकती है, जिसका अंदेशा किसी को भी नहीं है। क्योंकि जब तक संक्रमित इलाके का सर्वे पूरा नहीं हो पाता एवं संदिग्ध संपर्क व्यक्तियों का टेस्ट नही हो जाता जांच रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक किसी प्रकार की कंटेनमेंट जोन से आवाजाही खतरे से कम नही हैं। कोरोना संक्रमण से प्रभावित कंटेनमेंट जोन इलाके के लोग जिनमे से खुद एक देवांगन पारा के जनप्रतिनिधि पार्षद होकर नियम का उल्लंघन करते पाया गया जिसे नगर के कुछ व्यक्तियों द्वारा मना करने पर अनसुना कर बार बार नियमों का उल्लंघन करता हुआ दिखा और पुरे मोहल्ला इकट्ठा हो कर अपने अपने घरों से कचरा निकाल कर कंटेनमेंट जोन के बेरिकेटिंग के बाहर बीच रोड मे डालते हुए नजर आए इस तरह प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए कोरोना जैसी महामारी को साफ साफ न्यौता दे रहें हैं प्रशासन कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों से बार बार अपील कर रहा है इस समय मे जरा सी भी लापरवाही भारी पड सकती है कोरोना वायरस को हराने के लिए सावधानी बरतनी बहुत आवश्यक है इस ओर प्रशासन से ध्यान देने की अपील की जा रही है।

No comments:

Post a Comment