ट्रेन में चोरी बटुआ को 14 साल बाद पुलिस ने लौटाया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 9, 2020

 

ट्रेन में चोरी बटुआ को 14 साल बाद पुलिस ने लौटाया 

'हमसफर मित्र'। 

मुंबई। महाराष्ट्र के व्यस्ततम शहर एवं राजधानी मुंबई की लोकल ट्रेन में 14 साल पहले वर्ष 2006 में चोरी हुए बटुए को पुलिस ने ढूंढकर उसे उसके मालिक को सौंप दिया है। बटुए में 900 रुपए थे। रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कहा कि 2006 में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-पनवेल लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय हेमंत पेडलकर का बटुआ खो गया था। जो चोरी हो गया था। 


   इस साल अप्रैल 2020 में जीआरपी वाशी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका बटुआ मिल गया है। हालांकि तब लागू लॉकडाउन के कारण वह अपना बटुआ लेने नहीं जा सके। प्रतिबंध हटने के बाद पनवेल निवासी पेडलकर वाशी में जीआरपी कार्यालय गए और उसमें रखी राशि सहित अपना बटुआ लिया।


  पनवेल निवासी पेडलकर ने बताया कि , उस समय मेरे बटुए में 900 रुपए थे जिसमें 500 रुपए का पुराना नोट भी था जो बाद में विमुद्रीकरण के बाद बंद हो गया था। वाशी जीआरपी ने मुझे 300 रुपए वापस कर दिए। उन्होंने स्टाम्प पेपर के काम के लिए 100 रुपए काट लिए और कहा कि बाकी के 500 रुपए नोट बदलने के बाद मिल जाएंगे।

जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा कि पेडलकर का बटुआ चुराने वालों को कुछ समय पहले ही गिरफ्तार किया गया था।(भाषा)

No comments:

Post a Comment