नहीं रहे मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन..
85 साल की उम्र में हुआ निधन..लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस..बेटे ने ट्वीट कर लिखा…
'हमसफर मित्र'। मंगलवार 21 जुलाई।
लखनऊ। मध्य प्रदेश के पूर्व गवर्नर लालजी टंडन का आज सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में चल रहा था।लालजी टंडन के निधन की खबर उनके बेटे और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन ने की है। उनके बेटे ने ट्वीट कर कहा कि बाबूजी नहीं रहे, उनका आज सुबह स्वर्गवास हो गया हैं।
सुत्र के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व गवर्नर लालजी टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। लालजी टंडन के किडनी और लिवर में दिक्कत के बाद उन्हें एडमिट कराया गया था।
पूर्व गवर्नर लालजी टंडन का निधन 85 वर्ष की उम्र में हुआ है। वह लखनऊ से सांसद भी रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने के लिए लखनऊ भी गए थे। उसके बाद से वह लगातार उनके परिजनों के संपर्क में थे। शिवराज सिंह चौहान लगातार लालजी टंडन के परिजनों के संपर्क में थे।

No comments:
Post a Comment