जिले में फूटा कोरोना बम, 34 संक्रमित, थाना सील। कोरोना अॉपडेट देश-दुनिया.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, July 17, 2020


जिले में फूटा कोरोना बम, 34 संक्रमित, थाना सील 

'हमसफर मित्र'। शुक्रवार 17 जुलाई। 

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में गुरुवार को कुल 34 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिनमें सबसे ज्यादा कोरोना मरीज शहर के चन्द्रापार्क के अलावा ग्रीन पार्क में मिले हैं। संक्रमित होने वाले मरीजों में एक तीन साल का मासूम के अलावा दो बच्चे सात साल के और 14 साल के बच्चे भी शामिल हैं। साथ ही पुलिस अधिकारी समेत 3 पुलिस वाले और एक डाक्टर परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया है।


   सुत्र के मुताबिक दो मरीज सिम्स के भी है। सिम्स का एक वार्ड ब्वाय एक दिन पहले ही कोरोना पाजीटिव पाया गया था। आज उसकी पत्नी और तीन साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाये गये है।

पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, मंत्री के कार्यक्रम में लगी थी ड्यूटी


   प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस विभाग की महिला अधिकारी, पुलिसकर्मी की बेटी सहित दो आरक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी मंत्री अनिला भेड़िया के दौरे कार्यक्रम के दौरान आज ड्यूटी में थी, इस दौरान वे काफी लोगो से सम्पर्क में रही। जिसमें मुख्य रूप से मंत्री सहित महिला कांग्रेस नेत्री व प्रदेश स्तर व शहर के तमाम बड़े नेता, पत्रकार भी मौके पर मौजूद थे। जिससे शहर में हड़कंप मच गया है।

चकरभाठा थाना सील


   बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी के COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चकरभाठा थाना सील कर दिया गया है। संक्रमण का खतरा देख कर चकरभाठा के मेन गेट में ताला लगा दिया गया है और हिर्री थाने में चकरभाठा का सम्पूर्ण कार्य करने के लिए कहा गया है।

चन्द्रापार्क में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 


   मिली जानकारी के मुताबिक चन्द्रापार्क में रहने वाले डॉक्टर, उनका बेटा और उनके घर में काम करने वाली महिला समेत 14 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं।


ग्रीन पार्क में भी मिले ज्यादा पॉजिटिव 


   चन्द्रा पार्क के अलावा सबसे ज्यादा मरीज ग्रीन पार्क में मिले हैं। ग्रीन पार्क में कुल मरीजों की संख्या 5 है। यहां पहले भी कोरोना पाजीटिव मरीज मिल चुके थे।

   इसके अलावा नेहरू चौक, तिफरा क्षेत्र, उस्लापुर और टिकरापारा में 2 मरीज, सिरगिट्टी में दो, करबला में एक, बर्जेस स्कूल के पास एक और मोपका में मिले कोरोना मरीज की संख्या एक है, जबकि बिलासपुर शहर के अन्य स्थानों से तीन मरीज मिले हैं। सरकन्डा में एक और सरगंवा मस्तूरी में भी एक मरीज मिला है।

लॉकडाउन जरूरी है


   जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब फिर से लॉकडाउन की जरूरत महसूस हो रही है। बिलासपुर जिले में अबतक कोरोना पीड़ितों की संख्या 356 हो गया है। वहीं 3 की मौत हो गई है। प्रदेश में एक ही दिन में 197 मरीज मिले हैं तथा जांजगीर-चांपा जिले में एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ में अबतक 21 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो गई है। इन सभी को देखते हुए अब फिर से लॉकडाउन की आवश्यकता हो गई है।


देश और दुनिया की हालत चिंता जनक


   देश में गुरुवार को 31,694 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। अबतक पॉजिटिवों की संख्या 10 लाख पार हो चुकी है। वहीं 25,589 लोग मारे जा चुके हैं। इस हालत को देखते हुए भारत दुनिया के दूसरे सबसे कोरोना संक्रमित देश होने में देरी नहीं लगेंगे। वर्तमान शीर्ष पर अमेरिका हैं जहां संक्रमितों की संख्या 36 लाख से अधिक है और दुसरी स्थान पर ब्राजील 20 लाख के करीब है वहीं भारत 10 लाख पार कर चुके हैं। भारत के बाद रूस साढ़े 7 लाख पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही पुरी दुनिया में 1 करोड़ 37 लाख 87 हजार 827 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 81 लाख 93 हजार 440 लोग ठीक हुए और 5 लाख 88 हजार 635 लोग मारे गए हैं।

डॉक्टर हो रहे हैं ज्यादा संक्रमण


   कोविड-19 के इलाज करने वाले डाक्टर ज्यादा हो रहे हैं संक्रमित। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक भारत में अबतक कुल 1302 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं जिनमें से 99 डॉक्टरों की जाने जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment