ग्राम कर्रा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान में कर्रा से गतौरा स्टेशन तक पक्की सड़क के लिए विशेष चर्चाएं किया गया... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, January 13, 2022

 

ग्राम कर्रा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान में कर्रा से गतौरा स्टेशन तक पक्की सड़क के लिए विशेष चर्चाएं किया गया... 

मस्तुरी से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मस्तुरीः ग्राम कर्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी ने गांव. गांव गली-मोहल्लों में सदस्यता अभियान शुरू किया है। लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।

कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। गांव,गली-मोहल्लों में लोगों की सदस्यता रसीद काटकर पार्टी से जोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी आदि नाकामियों को गिनाया जा रहा है। कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए बताया जा रहा है कि उनका संगठन सेक्युलर और हर वर्ग का हितैषी है। कांग्रेस के शासनकाल में हुए विकास कार्यो को आज भी याद किया जाता है। ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि गांव गांव पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।लोगों की भावनाएं कांग्रेस के प्रति समर्पित हो रही हैं। देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इसी दौरान सदस्यता सभा में ग्राम कर्रा से लेकर गतौरा स्टेशन तक पक्की सडक बनाने के लिए ग्रामीणों ने ब्लॉक  अध्यक्ष नागेंद्र राय से विशेष चर्चा किया।

सदस्यता अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के साथ बिलासपुर जिला कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले, महामंत्री डाक्टर आर.के.वर्मा, महामंत्री व उपसरपंच दीपक सिहं,चुन्नीलाल यादव,परष चंद्राकर,कृष्ण कुमार चंद्राकर,लाला विश्वकर्मा, दुखवा कौशिक,दिलेश्वर यादवसीताराम विश्वकर्मा सहित ग्राम कर्रा के ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment