नाले में मिली अज्ञात युवक की तैरती हुईं लाश, इलाके में दहशत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, January 12, 2022

 

नाले में मिली अज्ञात युवक की तैरती हुईं लाश, इलाके में दहशत 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक की लाश नाले में तैरते हुई मिली है। आस-पास के लोगों ने उसका शव देखा था। जिसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, शहर के लक्ष्मण नाला के पास सुबह कुछ लोग पहुंच हुए थे। कोई मछली मार रहा था तो कोई नहाने आया था। इसी दौरान उन्होंने एक शव पानी मैं तैरता हुआ देखा। ये देखकर वो भी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।


मौके पर आस-पास की भीड़ 

 

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शव के बारे में पता लगाने की कोशिश की। मगर अब तक शव के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से युवक का शव मिला है। ऐसे में उसके हत्या की आशंका है। क्योंकि जहां पर युवक की लाश थी। वहां ज्यादा पानी भी नहीं था। ऐसे में युवक के डूबने की आंशका भी कम है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान करने में जुटे हैं। अब पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment