शादी नहीं होने पर छोटे भाई और उसकी पत्नी की कर दी गई कुल्हाड़ी मारकर हत्या - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 11, 2021

 

शादी नहीं होने पर छोटे भाई और उसकी पत्नी को कर दी कुल्हाड़ी मारकर हत्या 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


दतिया। धीरपुरा थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई व उसकी गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। शादी न होने से आरोपी हीन भावना का शिकार था। क्योंकि छोटे भाई की शादी उससे पहले हो गयी थी। स्वयं की शादी नही होने के पीछे वह छोटे भाई और उसकी पत्नी को ही दोषी मानता था। ऐसा बताते हैं कि स्वयं का घर बसा नही तो इसी डिप्रेशन में उसे अपनों का भी संसार उजाड़ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

क्या है पूरा मामला

   ग्राम बेहरूका निवासी संतोष कुशवाह 28 वर्ष के छोटे भाई किशन की शादी लॉकडाउन में हो गई थी। उसकी खुद की शादी किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। इसके बाद से वह घर में विवाद करने लगा। वह कहता था कि छोटे भाई की शादी पहले हो गई है इसकी वजह से अब उसकी शादी नहीं होगी। इसी बात को लेकर आरोपी संतोष पुत्र हरिदास कुशवाह ने मंगलवार की देर रात छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका से झगड़ा किया। आरोपी संतोष ने कहा मेरी भी शादी कराओ नहीं तो मैं जिंदा रहने नहीं दूंगा। हालांकि विवाद के बाद प्रियंका और किशन अपने कमरे में सोने चले गए लेकिन देर रात आरोपी संतोष ने सोते समय छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की गर्दन काट दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया है।


छोटे भाई की पत्नी के पेट में था 6 माह का गर्भ

   किशन और प्रियंका की शादी लॉकडाउन में हुई थी और इसके बाद से ही संतोष ने लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया था और उसका कहना था घर का कामकाज मैं करूं और शादी किशन की करा दी गयी। इस बात को लेकर वह सदैव झ्रगड़ा करता था। प्रियंका 6 माह की गर्भवती थी।

No comments:

Post a Comment