31 मई का राशिफल
ज्योतिषी - मनितोष सरकार
'हमसफर मित्र'।
* मेष :- आज आपका संबंध ऐसे लोगों से हो सकता है जो अपराध क्षेत्र से जुड़े हुए होंगे। आप भी संगति में आकर कुछ बुरे कर्म के प्रति अग्रसर हो सकते हैं। कई प्रकार के हानि की संभावना है।* वृष :- आज आप दिल खोलकर खर्च करने के लिए अग्रसर हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आ सकती है। कही यात्रा की संभावना है।
* मिथुन :- आज घर में रहकर बोर होने के कारण कहीं भ्रमण आदि में जाने का मन बना सकते हैं। कार्य एवं पद की हानि हो सकती है। मानसिक चिंताएं सताएगी।
* कर्क :- आज उत्तम भोजन करने का मन बना सकते हैं। चारों ओर से लाभान्वित होंगे। नवीन पद के लिए अॉफर आ सकती है।
* सिंह :- आज सभी निर्णय आपके हक में रहेंगे। पहले से हो रहे परेशानी में अब सुधारने की संभावनाएं हैं। कार्य आसानी से सफल होंगे।
* कन्या :- आज आपको जबरन कोई झुठे आरोप लगाने का प्रयास कर सकते हैं। मन पाप कार्य की ओर अग्रसर हो सकता है। आवक के कमी से परेशान रह सकते हैं।
* तुला :- आज आपको सावधानी से रहना होगा। कोई न कोई कारणों से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। राजदंड देना भी पड़ सकता है।
* वृश्चिक :- आज आपके व्यापार को कोई नुकसान पहुंचाने की योजना बना सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती हैं। यात्रा असफलता रहेगा।
* धनु :- आज आपके अधिकारीयों से आपका अच्छा संबंध स्थापित होने से चिंताएं दूर होगी। विरोधी आपके नजदीक आने में भी भयभीत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
* मकर :- आज आप किसी बात से भ्रमित रह सकते हैं। शारीरिक और मानसिक शक्ति की कमी रहेगी। आय की कमी से गरीबी परिस्थिति आ सकती है।
* कुंभ :- आज आपके घर में कोई पुराने मामले को लेकर विवाद हो सकती हैं। छोटे-मोटे बातों में अपमान हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आ सकती है।
* मीन :- आज आपको अच्छे संगति के चलते दिन अच्छा से गुजरेंगे। धन का आगमन अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।
No comments:
Post a Comment