अपने ही नाबालिक पुत्री से बलात्कार करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। बिल्हा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपने ही नाबालिक पुत्री से लगातार बलात्कार का अंजाम दिया है। मामला बिल्हा शहर के करीबी गांव की है। नाबालिक लड़की की उम्र महज 12 साल है। इस 12 साल के नाबालिक लड़की को घर में अकेले पाकर उसके सौतेला पिता ने एक बार नहीं बल्कि चार बार घिनौनी कार्य किया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिक के मां और बहन जब घर से किसी काम से बाहर जाते थे तब मौके का फायदा उठाकर नाबालिक से रेप करता था। मालूम हो कि चारों बार रेप का अंजाम बुधवार को ही दिया है। बिल्हा में बुधवार को बाजार लगता है, घर के सदस्य बाजार चले जाते हैं उस समय बच्ची घर में अकेली रहती है इस अकेलेपन के फायदा उठाकर घटना का अंजाम दिया करता था आरोपी। पहला घटना इसी वर्ष 1 फरवरी को बुधवार के दिन फिर लगातार हर बुधवार को 8, 15, और 22 फरवरी को अकेले पाकर बलात्कार किया है।
आरोपी ने दो शादी किया है। जिसमें से पहला पत्नी उसे छोड़ कर दुसरे शादी कर ली, जिसके दो बेटी पिता के साथ यही रहा करते थे जिसमें से छोटी बेटी 12 वर्ष की थी। आरोपी भी दुसरी शादी कर यही घर बसाकर रहते हैं। 22 फरवरी के घटना के बाद नाबालिक डरे सहमे अपने मां से उक्त घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी पाते ही मां ने बेटी के साथ बिल्हा थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि आज से करीब तीन साल पहले इसी गांव में ही एक पिता ने अपने ही नाबालिक पुत्री से बलात्कार किया करता था। उस नाबालिक की मां ने घरेलू कलह से घर छोड़कर मायका में रह रही थी और बाप-बेटी इसी गांव में रह रहे थे। जो शराब पीकर अपने नाबालिग लड़की से बलात्कार करता था। एक रात मौका पाकर लड़की घर से भाग रही थी कि डायल 112 ने रोक लिया और पुछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी अभी जेल में सजा काट रहे हैं।

No comments:
Post a Comment