स्वास्थ्य मंत्री के फेसबुक लाइव के दौरान स्वास्थ्य संयोजकों ने पूछें कई सवाल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, May 5, 2021

 

स्वास्थ्य मंत्री के फ़ेसबुक लाइव के दौरान स्वास्थ्य संयोजकों ने पूछे कई सवाल

वेतन विसंगति सहित बेमेतरा घटना के दोषियों पर कार्यवाही की मांग

हरीश सन्नाट की रिपोर्ट (प्रदेश मीडिया प्रभारी) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय टीएस बाबा जी के फ़ेसबुक लाइव के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के द्वारा कई सवाल किए गए जिसमें के सारे सवाल कर्मचारी हित में है| 

         संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने बेमेतरा में हुए गर्भवती स्वास्थ्य संयोजिका ढीमर दीदी के मौत पर कार्यवाही की मांग की | 

        संघ के प्रदेश सचिव प्रवीण ढिडवंशी एवं प्रदेश महामंत्री आर. के. अवस्थी ने छ.ग. के 5200 उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ 13500 कर्मचारियों की वेतन विसंगति को जल्द दूर करने आग्रह किया | 

       रायपुर संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल ने अन्य राज्य सरकारों के द्वारा अपने कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतनमान के साथ कोरोना भत्ता दे रहे हैं उसी तर्ज में छ.ग. में देने की बात रखी | 

        संतलाल साहू, अनकुमार रात्रे, हेमंत साहू ने भी समस्त कोरोना वॉरियर्स के प्रोत्साहन राशि की मांग की है | 

              अंत मे प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने बताया कि जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री जी के फेसबुक लाईव आने की जानकारी मिली बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री के फेसबुक से जुड़ गए और लगातार अपनी जायज मांग सहित कई सलाह भी दिए प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता के द्वारा सभी कर्मचारियों की इस कर्मचारी हितैषी गुण की सराहना किया गया कहा गया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ एक ऐसा संगठन है जो समस्त कर्मचारियों की हित के बारे में सोंचता है हमारे संगठन के द्वारा बेमेतरा में हुई गर्भवती स्वास्थ्य संयोजिका साथी के मुद्दों पर जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही हेतु लगातार पत्राचार किया जा रहा है जिसे विभिन्न संगठनों का भी साथ मिल रहा है|

No comments:

Post a Comment