महंगाई ने आम आदमी का निकाला 'तेल',
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
गुरुवार 06/05/2021 पुरे देश में एक तरफ आम आदमी कोरोना और उससे उत्पन्न समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं बढ़ती
महंगाई ने भी उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खाद्य तेल के दाम आसमान को छू रहे हैं। साल भर के भीतर 15 लीटर सोया तेल के दामों में करीब 1000 रुपए का अंतर आ गया है।
स्थानीय फुटकर व्यापारी ने बताया कि सोया तेल में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले वर्ष लॉकडाउन से पहले जो 15 लीटर सोया तेल के भाव 1200 रुपए के लगभग थे, वे अब 2250 के आसपास हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा दामों में तेजी दिवाली के बाद आई है। 80 रुपए लीटर वाले पाउच के दाम 150 के आसपास हो गए थे। उन्होंने कहा कि सोया तेल में लगातार तेजी का रुख है। स्थानीय कारकों के अलावा इंटरनेशनल प्रेशर भी है।
सोया मार्केट शिकागो और मलेशिया से ही चलता है। इस बार सोयाबीन का उत्पादन भी कम हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा बाकी सामानों के रेट में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है। अन्य खाद्य तेलों में तेजी का रुख बना हुआ है।
No comments:
Post a Comment