युवक ने मुख्यमंत्री निवास के सामने खुद को आग लगा ली - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, June 29, 2020


बेरोजगार युवक ने सीएम हाउस के सामने कर ली आत्मदाह 

'हमसफर मित्र'। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान के सामने एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। अग्निदाह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को रायपुर में स्थित मेकाहारा अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताया जा रहा है।

   जानकारी के अनुसार युवक बेरोजगारी से परेशान था, जिसके चलते वह मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करना चाहता था। मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाने के    कारण उसने अपने आप को आग के हवाले कर लिया।

   सुत्र से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम हरदेव है, जो कि बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा था। मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचा था। मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाया इसलिए  आत्मघाती कदम उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक  युवक 70 प्रतिशत जल चूका है। डॉक्टरों के टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। फिलहाल युवक का हालत नाजुक बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment